बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर कोलकाता की महिला से बदसलूकी करने वाला टिकट निरीक्षक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सप्ताह पहले केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर कोलकाता की एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले उप मुख्य टिकट निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला से बदसलूकी करने वाला टिकट निरीक्षक गिरफ्तार(फाइल)
महिला से बदसलूकी करने वाला टिकट निरीक्षक गिरफ्तार(फाइल)


कर्नाटकल: बेंगलुरु में एक सप्ताह पहले केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर कोलकाता की एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले उप मुख्य टिकट निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला कि शिकायत के बाद रेलवे कर्मचारी संतोष कुमार वी. (42) को बेंगलुरु के तम्बु चेट्टी पाल्या से गिरफ्तार किया गया।

किसी अन्य यात्री द्वारा बनाया गया घटना का एक वीडियो कई लोगों द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के आधार पर कुमार को निलंबित कर दिया गया और पुलिस ने अपनी जांच तेज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हावड़ा से बेंगलुरू पहुंची 27 वर्षीय महिला ने 17 मार्च को पुलिस के समक्ष 14 मार्च को हुई इस घटना की शिकायत की थी।










संबंधित समाचार