शोंगतोंग जलविद्युत परियोजना को लेकर सामने आया यह अपडेट, जानिये इसके ये फायदे

डीएन ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 450 मेगावाट क्षमता की शोंगतोंग जलविद्युत परियोजना के काम में विलंब के लिए जिम्मेदार अवरोधों को एक सप्ताह में हटाकर जुलाई 2025 तक निर्माण पूरा कराया जाए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू


शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 450 मेगावाट क्षमता की शोंगतोंग जलविद्युत परियोजना के काम में विलंब के लिए जिम्मेदार अवरोधों को एक सप्ताह में हटाकर जुलाई 2025 तक निर्माण पूरा कराया जाए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए निविदा 2012 में निकाली गयी थी, लेकिन अनेक कारणों से निर्माण कार्य रुका हुआ है।

शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब से लागत बढ़ती है और राज्य को नुकसान होता है। उन्होंने कहा , इसलिए परियोजना को तय समय पर पूरा करना जरूरी है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी अवरोधों को दूर करने को कहा।

वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू अपने आधिकारिक आवास पर सप्ताह में दो बार लोगों की समस्याएं सुनेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि आम जन अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह नौ से 11 बजे तक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में उनसे मिल सकेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि शिमला में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 5 से 6 बजे के बीच सचिवालय में उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

 

 










संबंधित समाचार