अपने बच्चों के लिए ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी मिल्क शेक..

डीएन संवाददाता

भीषण गर्मी में अधिकतर बच्चे मिल्क शेक पीना पसंद करते हैं। अलग-अलग फलों और फ्लेवर से बने ये मिल्क शेक न केवल स्वादिष्ट होते है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

मिल्क शेक
मिल्क शेक


नई दिल्ली: मिल्क शेक बच्चों को गर्मी में तरोताजा रखता है। इनका सेवन करने से न तो उनको डिहाइड्रेट होना पड़ेगा न ही किसी अन्य समस्या को झेलना पड़ेगा। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में हम आपको अलग-अलग मिल्क शेक के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट के साथ बच्चे सेहत को भी बनाएं रखें।

वाटरमिल्न मिल्क शेक

इस मिल्क शेक को बनाने के लिए पका मीठा तरबूज, ठंडा दूध, शक्कर और चुटकी भर इलायची लें। इसके बाद तरबूज को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। अब 4 बड़े चम्मच पेस्ट, पाव दूध और स्वादनुसार शक्कर मिलकर मिक्सर में 2 मिनट के लिए घुमाएं। इसके बाद गिलास में डालकर सर्व करें।

शाही शेक

शाही शेक को बनाने के लिए 1 कप ताजा पाइनएप्पल का जूस, 2 कप दूध, 6 चम्मच चीनी, 10 ग्राम आइस क्रीम, 3 बड़े चम्मच संतरे का जूस, 1 नींबू का रस और  मेवे और आइस क्यूब लें।

 

सबसे पहले पाइनएप्पल, संतरे और नींबू का रस मिक्स करके उसमें चीनी डाल लें। फिर ठंडा दूध, रस का मिक्स्चर, आइस क्यूब मिक्सी में डालकर मिला लें। अब आइस क्रीम में चीनी डालकर फेंटे और फ्रिज में रख दें। अब सर्व करने के लिए गिलास में जूस का मिक्सचर और ऊपर से चीनी मिक्स आइस क्रीम डाल दें। इसके ऊपर मेवे का बुरादा डाल दें। उसके बाद सर्व करे ताजा शाही शेक।










संबंधित समाचार