हिंदी
नयी दिल्ली: देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर तीन करोड़ 11 लाख टन रहा। इस गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में उत्पादन घटना है। उद्योग संगठन इस्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
विपणन वर्ष 2021-22 की समान अवधि में चीनी उत्पादन तीन करोड़ 28.7 लाख टन हुआ था।
चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर, 2022 से 15 अप्रैल, 2023 तक बढ़कर 96.6 लाख टन हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 94.4 लाख टन रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस दौरान देश में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पहले के एक करोड़ 26.5 लाख टन से घटकर 1.05 करोड़ टन रह गया, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 58 लाख टन से घटकर 55.3 लाख टन रह गया।
इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 3.40 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है।
विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा था।
Published : 18 April 2023, 6:40 PM IST
Topics : maharashtra production Sugar उत्पादन गिरावट चीनी देश महाराष्ट्र
No related posts found.