Telangana : भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुंजा सत्यवती का निधन ,जी. किशन रेड्डी ने जताया दुख

डीएन ब्यूरो

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुंजा सत्यवती का स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सोमवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष की थीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पूर्व विधायक कुंजा सत्यवती का निधन
पूर्व विधायक कुंजा सत्यवती का निधन


हैदराबाद: पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुंजा सत्यवती का स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सोमवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष की थीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सत्यवती वर्ष 2009 से 2014 के बीच भद्राचलम से कांग्रेस विधायक रहीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं।

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।










संबंधित समाचार