Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी घायल

डीएन ब्यूरो

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को अन्य आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

आतंकवादी हमला पुलिसकर्मी घायल
आतंकवादी हमला पुलिसकर्मी घायल


श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को अन्य आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।आधिकारिक जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने आज दोपहर अनंतनाग के बिजबेहरा में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त मोबाइल जांच चौकी पर गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें: कुलगाम मुठभेड़ में भारतीय जवान घायल, आतंकवादी फरार

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में संयुक्त बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान छेड़ा है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सैनिक शहीद, आतंकवादी ढेर

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले कश्मीर में पिछले 13 घंटों में यह दूसरा आतंकवादी हमला है। इससे पूर्व बांदीपोरा जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक गैर स्थानीय मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।(वार्ता)










संबंधित समाचार