News Headlines of The Day: देश और दुनिया की दिन भर की खबरों का खास बुलेटिन, पढ़ें आज के मुख्य समाचार

डीएन ब्यूरो

देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन। इस रिपोर्ट में पढ़िये देश और दुनिया के दिन भर के मुख्य समाचार

दिन भर की खबरों का विशेष बुलेटिन
दिन भर की खबरों का विशेष बुलेटिन


नई दिल्ली: देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये देश और दुनिया के दिन भर के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

1. अडाणी मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्र का सुझाव सीलबंद लिफाफे में स्वीकार नहीं 

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद हाल में अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के मद्देनजर बाजार के लिए नियामक उपायों को मजबूत बनाने की खातिर विशेषज्ञों की समिति पर केंद्र के सुझाव को सीलबंद लिफाफे में स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

2. दिल्ली नगर निगम के मनोनीत सदस्य महापौर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मनोनीत सदस्य महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं।

3. बीबीसी सर्वे पर सीबीडीटी का बयान आया सामने

नयी दिल्ली, बीबीसी समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह बात कही गई।

4. चेतन शर्मा ने चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में शर्मा ने कुछ गोपनीय सूचनाओं का खुलासा किया था।

5. सरकार ने ‘जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स’ पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, केंद्र ने शुक्रवार को ‘जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)’ पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसका गठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों को लेकर किया गया है।

6. भाजपा का अमेरिकी कारोबारी सोरोस पर हमला

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस पर जोरदार हमला करते हुए उन पर न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया।

7. अरुणाचल प्रदेश संबंधी प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पेश

वाशिंगटन, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘‘यथास्थिति को बदलने की’’ चीन की सैन्य आक्रामकता का विरोध करते हुए अमेरिकी सीनेट में अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देने के लिए बृहस्पतिवार को एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया गया।

8. सार्वजनिक क्षेत्र को अपने मित्रों के फायदे के उपकरण के रूप में देखते हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नई दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम बंदरगाह के माध्यम से एलपीजी का आयात कर रही थी, लेकिन अब उसे अडाणी के स्वामित्व वाले गंगावरम बंदरगाह का उपयोग करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

9. असम के जोरहाट बाजार में भीषण आग में 300 से अधिक दुकानें जलीं

जोरहाट (असम), असम के जोरहाट जिले में ब्रिटिश कालीन बाजार में लगी भीषण आग में 300 से अधिक दुकानें जल गईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

10 हिंदू राष्ट्र की अवधारणा महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ: नीतीश

पटना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र के खुले समर्थन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि इसकी अवधारणा महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ है।

11. त्रिपुरा विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को हुआ 88 प्रतिशत मतदान

अगरतला, त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को करीब 88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और चुनाव ‘‘कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ’’ रहा। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

12. पाक स्थित टीटीपी, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी संगठन के दर्जे में कोई बदलाव नहीं: ब्लिंकन

वाशिंगटन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान स्थित और कश्मीर केंद्रित हिज्बुल मुजाहिदीन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) वैश्विक आतंकवादी संगठन बने रहेंगे और उनके दर्जे में बदलाव का कोई कारण नजर नहीं आता।

13. गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई में राज कपूर का बंगला खरीदा

नई दिल्ली, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुंबई के चेंबूर में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर के बंगले को खरीदा है। कंपनी की योजना इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है।

14. शमी और स्पिनरों ने ऑस्ट्रेलिया को 263 रन पर रोका

नयी दिल्ली, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्पिनरों के साथ मिलकर बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया तथा उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकांब की दर्शनीय अर्धशतकीय पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन ही शुक्रवार को यहां 263 रन पर आउट कर दिया।

15. यूक्रेन युद्ध: सामान्य रूसी सैनिक के लिए पिछले 12 महीनों का क्या मतलब है

ऐबरिस्टविथ, अगर व्लादिमीर पुतिन ने उम्मीद के मुताबिक इस वसंत में यूक्रेन में एक नया हमला शुरू किया, तो इसकी सफलता या असफलता की कुंजी सामान्य रूसी सैनिकों के हाथ में होगी।

16 तुर्किये का ऐतिहासिक शहर अंताक्या पहले भी शक्तिशाली भूकंपों से उजड़ा और फिर बसा है

नॉक्सविल,छह फरवरी, 2023 को अंताक्या में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। लेकिन रोमन और मध्ययुगीन काल में एंटिओक के रूप में पहचाने जाने वाले इस शहर में पहले भी ऐसा हुआ है।

14. ऑस्ट्रेलियाई हंपबैक व्हेल कम गा रही हैं और अधिक लड़ रही हैं। क्या हमें चिंतित होना चाहिए?

ब्रिस्बेन, पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई हम्पबैक व्हेल की आबादी पिछले कुछ वर्षों में ठीक हो गई है। नये शोध में पता चला है कि नर व्हेल ने मादा से अपने मिलाप की रणनीति को अत्यधिक रणनीतिक तरीके से अनुकूलित किया है।










संबंधित समाचार