News Headlines Of The Day: पढ़िये देश-दुनिया की दिन भर की खास खबरों का ये विशेष बुलेटिन, जानिये आज के मुख्य समाचार

डीएन ब्यूरो

देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन।

खास खबरों का विशेष बुलेटिन
खास खबरों का विशेष बुलेटिन


नई दिल्ली: देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन।  

शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: 

1.    कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस पूर्वोत्तर को एटीएम की तरह इस्तेमाल करती थी जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्षेत्र के आठ राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी’ मानती है और यहां शांति एवं विकास के लिए काम कर रही है।

2.    सीडब्ल्यूसी का नहीं होगा चुनाव, खरगे सदस्यों को नामित करने को अधिकृत
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का चुनाव नहीं होगा, क्योंकि पार्टी की संचालन समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे।

3.    पंजाब की अदालत ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल के सहयोगी को रिहा करने का आदेश दिया
पंजाब के अजनाला की एक अदालत ने शुक्रवार को अपहरण के मामले में कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। यहां पुलिस थाने में अमृतपाल के समर्थकों द्वारा हंगामे और रिहाई की मांग के एक दिन बाद अदालत ने यह आदेश दिया।

4.    आप सरकार ने अधिकारियों को उपराज्यपाल से सीधे आदेश नहीं लेने का निर्देश दिया 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की रकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

5.    दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के दुहाई-साहिबाबाद खंड पर परिचालन अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद
महत्वाकांक्षी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे दुहाई-साहिबाबाद प्राथमिकता वाले खंड का परिचालन अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है, जिस पर मेट्रो ट्रेन की गति से तीन गुना अधिक गति से ट्रेन चलेंगी।

6. माहवारी अवकाश के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें सभी राज्यों को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया था कि वे माहवारी से होने वाली पीड़ा के मद्देनजर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर उन दिनों अवकाश के प्रावधान वाले नियम बनाएं।

6.    पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

7.    छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

8.    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नये सिरे से विचार किये जाने की जरूरत: ट्रस
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर नये सिरे से विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विश्व निकाय में भारत की व्यापक भूमिका का समर्थन किया।

9.    यूक्रेन को लेकर गैर बाध्यकारी प्रस्ताव पारित, भारत मतदान से दूर रहा
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और अपनी सेना को वापस बुलाने की मांग करने वाला गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव बृहस्पतिवार को पारित कर दिया और भारत ने इस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

10 विकासशील देशों में कर्ज को लेकर स्थिति हो रही नाजुक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कई विकासशील देशों की कर्ज को लेकर नाजुक होती स्थिति का विषय उठाया और इस भार से निपटने के लिए ‘बहुपक्षीय समन्वय’ के बारे में जी-20 के सदस्य देशों से विचार आमंत्रित किए।

10.    शीर्ष पहलवानों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने से खफा मंत्रालय
खेल मंत्रालय देश के शीर्ष पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और इसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के साथ चल रहे उनके गतिरोध के कारण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से नाराज है।

11. 'द लास्ट ऑफ अस' में फंगस जॉम्बीज काल्पनिक हैं
  हैमिल्टन, 'द लास्ट ऑफ अस' देखने वाले कई लोगों ने शायद इसे जॉम्बीज के लिए देखा होगा। मुझे भी ज़ॉम्बीज़ पसंद हैं, लेकिन मैं वास्तव में उसमें फंगस देखता हूं। मैं 1980 के दशक में अपने पीएचडी कार्य के बाद से कवक का अध्ययन कर रहा हूं, और मैं हर गुजरते साल के साथ इन अद्भुत जीवों से अधिक आकर्षित होता रहा हूं।

12.    यूक्रेन युद्ध: रूस के लिए पिछले 12 महीने विनाशकारी क्यों रहे, आगे क्या उम्मीद करें
एक साल पहले जब रूस की जर्जर सेना यूक्रेन में घुसी थी, तो बहुत कम लोगों ने उक्रेन के हक में कुछ कहा था। आखिरकार, उन्होंने अपने देश के पूर्व भाग में रूसी समर्थक अलगाववादियों (मास्को द्वारा भारी समर्थन) से लड़ने की असफल कोशिश में आठ साल बिताए थे। इस बीच रूस दिखावटी ढंग से अपने सशस्त्र बलों का विकास और आधुनिकीकरण कर रहा था और सीरिया में निर्णायक प्रभाव के साथ उनका उपयोग कर रहा था।

13.    सब हानिकारक नहीं, कुछ 'आक्रामक प्रजातियां' देशी पारिस्थितिक तंत्र को फलने-फूलने में मदद भी कर सकती हैं
ओटावा, आक्रामक प्रजातियां देशी जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र को खतरे में डालती हैं या नहीं, यह वर्षों से शोधकर्ताओं के बीच बहस का विषय रहा है।










संबंधित समाचार