कांग्रेस छोड़ने के छह साल बाद बिहार की पूर्व विधायक सुनीता की पार्टी में वापसी

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की पूर्व विधायक सुनीता देवी छह साल के बाद रविवार को दोबारा पार्टी में शामिल हो गईं। वह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई थीं।

पूर्व विधायक सुनीता देवी (फाइल)
पूर्व विधायक सुनीता देवी (फाइल)


पटना: कांग्रेस की पूर्व विधायक सुनीता देवी छह साल के बाद रविवार को दोबारा पार्टी में शामिल हो गईं। वह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई थीं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनका कांग्रेस में वापस स्वागत किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे।

इस अवसर पर सिंह ने कहा कि 2005 में आरक्षित सीट कोढा से कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाली सुनीता देवी की वापसी से पार्टी का दलित जनाधार बढ़ेगा।

पूर्व विधायक जून 2017 में भाजपा में शामिल हो गयी थीं।

 










संबंधित समाचार