लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कानपुर के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

डीएन ब्यूरो

अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अजय कपूर ने छोड़ी पार्टी
अजय कपूर ने छोड़ी पार्टी


कानपुर: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को एक और झटका लगने वाला है। कानपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा उन्हें पार्टी में शामिल करा सकते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अजय कपूर ने एक्स (ट्विटर) बायो से कांग्रेस हटा दिया है, वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी रहे हैं। 

अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं, कांग्रेस कानपुर सीट से उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। लेकिन इससे पहले ही कपूर ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। 










संबंधित समाचार