तेलंगाना में भाजपा को झटका, पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने थामा कांग्रेस का दामन

डीएन ब्यूरो

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा देकर यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने थामा कांग्रेस का  दामन
पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने थामा कांग्रेस का दामन


हैदराबाद: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा देकर यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को लिखे एक पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रेड्डी ने पिछले साल मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।










संबंधित समाचार