Politics: अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना.. कही ये बात

डीएन ब्यूरो

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या कहा है अखिलेश यादव ने..

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव


लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या कहा है अखिलेश यादव ने..

भाजपा और आरएसएस दोनों  ही पार्टी का चरित्र संदिग्ध-अखिलेश यादव

बुधवार को जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों  ही पार्टी का चरित्र संदिग्ध है। इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इन दोनों पार्टी के लोग बड़े-बड़े वादे करते है लेकिन वो हकीकत में कुछ नहीं करते वो बस वादा मात्र ही रह जाता है। 

साजिश रचने में भाजपा को महारत हासिल

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें कोई संदेश नहीं है कि भाजपा को मीठी मीठी बातें करके झूठ, कुप्रचार और साजिश करने में महारत हासिल है। 

असफल भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर भार

आगे अखिलेश यादव बोले असफल भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर भार बन गई है। उनको न तो किसानों-नौजवानों की चिंता है न ही वो बहू-बेटियों की इज्जत बचा पाते हैं।  










संबंधित समाचार