Uttar Pradesh: सहारनपुर में प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर 12वीं का छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

सहारनपुर जिले के जनकपुरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 12 वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र


सहारनपुर: सहारनपुर जिले के जनकपुरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 12वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनकपुरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा करते हुए उससे कथित दुष्कर्म किया लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

मांगलिक ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।










संबंधित समाचार