Road Accident: अंबाला-दिल्ली के हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत, 8 घायल

डीएन ब्यूरो

अंबाला -दिल्ली के हाईवे से सोमवार सुबह एक भायनक हादसे की खबर सामने आई है, इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दुर्घटना ग्रस्त बस
दुर्घटना ग्रस्त बस


नई दिल्ली: सोमवार की सुबह को हरियाणा के अंबाला - दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा दो बसों के बीच हुआ है। 

जहां एक बस दिल्ली की तरफ जा रही थी, तभी दूसरी बस ने उसे पीछे टक्कर मार दी। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची, और बसों में से शवों का बाहर निकाला गया। 

अस्पताल में घायल लोग

इस पूरी घटना के बारे बताते हुए ASI रमेश ने कहा कि, एक वोल्वो बस चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रास्ते में ही दूसरी बस ने उसे पीछे टक्कर मार दी। ये हादसा रात 3 बजे हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जान गवांने वाले लोग उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

इस हादसे में जान गवांने वाले 4 लोगों की पहचान हो गई है। छत्तीसगढ़ से 44 साल की मीना देवी, झारखंड से 21 साल का राहुल, छत्तीसगढ़ से 53 साल का रोहित, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से 22 साल का प्रदीप  मरने वालों में शामिल है। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।  
 










संबंधित समाचार