COVID-19: लॉकडाउन से परेशान लोगों की मांग पर रामायण का कल से दूरदर्शन पर होगा प्रसारण, ये है समय

डीएन ब्यूरो

सरकार कोरोनो के कारण लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के लिए ‘ रामायण’ धारावाहिक का कल से फिर प्रसारण करने जा रही है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नयी दिल्ली: सरकार कोरोनो के कारण लॉकडाउन को देखते हुए लोगों के लिए ‘ रामायण’ धारावाहिक का कल से फिर प्रसारण करने जा रही है।
 
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।
जावडेकर ने कहा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामायण का फिर से प्रसारण होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे शुरू होगा।
 
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और लोग घर से ही काम कर रहे हैं। (वार्ता)









संबंधित समाचार