Himachal Pradesh: राजीव बिंदल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, सिद्धार्थन होंगे संगठन महामंत्री

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा सदस्य सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

राजीव बिंदल (फ़ाइल)
राजीव बिंदल (फ़ाइल)


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा सदस्य सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा। सोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें | जोशी ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बिंदल पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। कई बार विधायक रहे बिंदल इस बार चुनाव हार गए। भाजपा सोलन जिले में अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

अन्य नियुक्तियों में, पार्टी ने सिद्धार्थन और पवन राणा को क्रमशः हिमाचल प्रदेश और दिल्ली राज्य इकाइयों में अपना महासचिव (संगठन) बनाया है। दोनों नेताओं के राज्यों की जिम्मेदारी की अदला-बदली होगी।

यह भी पढ़ें | Himachal Election 2022: भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिये किसको कहां से मिला टिकट










संबंधित समाचार