Raj Kundra Arrested: जानिए राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की पूरी कहानी, फरवरी में ही दर्ज की गई थी रिपोर्ट, ऐसे चलता था ये गंदा धंधा

डीएन ब्यूरो

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। जानिए किस तरह राज कुंद्रा चलाते थे ये धंधा। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (फाइल फोटो)
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (फाइल फोटो)


मुंबईः शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है। मैच फिक्सिंग मामले में विवादों में रहे कुंद्रा इस बार अश्लील फिल्में बनाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। अश्लील फिल्में बनाने और उसे ऐप पर पब्लिश करने के आरोप में सोमवार रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी में ही उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी और तब से ही चांज चल रही थी।

राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। लड़कियों को काम देने के बहाने होटल के रुम में पोर्न फिल्में बनाई जाती थी। इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के मामले में एक केस दर्ज किया था। इसके बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। राज कुंद्रा से पहले मुंबई पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्नीकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।










संबंधित समाचार