पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में एक व्यक्ति को दिल्ली से पकड़ा

डीएन ब्यूरो

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राज्य में आतंकवाद के वित्तपोषण और लक्षित हत्याओं में मदद करने के आरोप में हरजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस (फाइल)
पंजाब पुलिस (फाइल)


चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राज्य में आतंकवाद के वित्तपोषण और लक्षित हत्याओं में मदद करने के आरोप में हरजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।

हरजीत सिंह स्पेन में रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था।

राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने हरजीत के करीबी सहयोगी अमरिंदर सिंह उर्फ बंटी को भी उसके गृह जिले खन्ना से गिरफ्तार किया है।

यह घटनाक्रम पंजाब पुलिस द्वारा लक्षित हत्याओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद हुआ है, जिसमें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ी विदेशी संस्थाओं द्वारा संचालित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

 










संबंधित समाचार