इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिये प्रितिंकर दिवाकर का नाम, देश के 5 उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

डीएन ब्यूरो

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट समेत देश के पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफारिश की है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजियम ने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजियम ने की सिफारिश


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पांच जजों के नामों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्य कॉलेजियम द्वारा निम्न तरह से पांच जजों को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। 

जजों के नाम और हाईकोर्ट

1.    न्यायमूर्ति टी. एस. सिवागन्नम को कोलकाता हाई कोर्ट
2.     न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
3.     न्यायमूर्ति सोनिया जी. गोकानि को गुजरात हाई कोर्ट
4.     न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर हाई कोर्ट
5.     न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट

जानकारी के मुताबिक न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की सदस्यता वाली कॉलेजियम ने गुरुवार को पांचों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया।










संबंधित समाचार