महराजगंज: एसपी आरपी सिंह ने पुलिस महकमें में फिर किये व्यापक फेरबदल

डीएन संवाददाता

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिये पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस महकमें में व्यापक फेरबदल करते हुए कुछ चौकी प्रभारियों और हेड कांस्टेबलों को इधर से उधर कर दिया है। पूरी खबर..

तबादलों की सूची
तबादलों की सूची


महराजगंज: जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस महकमें में एक बार फिर से व्यापक फेरबदल किया है। एसपी ने कुल 7 तबादले किये हैं, जिसमें कांस्टेबल से लेकर चौकी प्रभारी भी शामिल है। 

उप निरीक्षकों के तबादले इस तरह है। राजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी बहुआर थाना निचलौल बनाया गया है। इसी तरह से महेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी शीतलापुर थाना निचलौल, रमाबिलास यादव को पुलिस लाइन से थाना बृजमनगंज भेजा गया है। अशोक कुमार सिंह को थाना फरेंदा से प्रभारी चौकी खुटहा थाना पनियरा भेजा गया।

उक्त उप निरीक्षकों के अलावा तीन हेड कांस्टेबलों का भी तबदला किया गया है।  
 

 










संबंधित समाचार