पुलिस ने पुणे में किया पाकिस्तानी गिरफ्तार, हुआ बड़ा पर्दाफाश

डीएन ब्यूरो

जाली दस्तावेजों की मदद से महाराष्ट्र के पुणे शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 22 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की मां भारतीय है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पकड़ा गया पाकिस्तानी
पकड़ा गया पाकिस्तानी


पुणे: जाली दस्तावेजों की मदद से महाराष्ट्र के पुणे शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 22 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की मां भारतीय है। 

खड़क पुलिस ने मोहम्मद अमन अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के अलावा पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संदीप सिंह ने कहा, ‘‘लड़के (अंसारी) का जन्म कराची में हुआ था। उसकी मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी हैं। वे कराची से दुबई चले गए, जहां लड़के ने पढ़ाई की। वर्ष 2015 में, मां-बेटे भारत आ गए और अपने रिश्तेदारों के साथ पुणे में रहने लगे। उस समय उनके पास वैध वीजा था।’’

अधिकारी ने कहा कि अंसारी ने शहर के एक स्कूल और बाद में एक जूनियर कॉलेज में पढ़ाई की, लेकिन इस बीच उसका वीजा समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उसे अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन करना चाहिए था या उचित प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए था। इसके बजाय, उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्राप्त किया और इसके जरिये भारतीय पासपोर्ट मिल गया।’’

पुणे पुलिस की विशेष शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच करेंगे कि अंसारी को आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट कैसे मिला।’’










संबंधित समाचार