फूलपुर उप चुनाव: भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE

डीएन संवाददाता

फूलपुर उप चुनाव के लिये वोटों की गिनती जारी है और डाइनामाइट न्यूज़ मतगणना स्थल से पल-पलक जानकारी अपने पाठकों को दे रहा है। वोटों की गिनती के बीच भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात की। पूरी खबर..



फूलपुर: फूलपुर उप चुनाव के लिये मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि चिंता की कोई बात नहीं, हम ही चुनाव जीतेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन पूरी तरह से विफल हो जायेगी। 

भी तक की मतगणना में सपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार है जबकि कांग्रेस काफी पीछे चल रही है। वोटों की गिनती के बीच भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जीत का दावा किया है।

यहां कुल 5 विधानसभा सीटें है, जहां वोटों की गिनती की जा रही है।

फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। फूलपुर में बीजेपी से कौशलेंद्र पटेलऔर सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल के बीच पहले से ही टक्कर मानी जा रही थी। कांग्रेस से मनीष मिश्रा और निर्दलीय अतीक अहमद भी यहां से चुनाव लड़ रहे है। फूलपुर उपचुनाव के लिये मतदान गत 11 मार्च को हुआ था।










संबंधित समाचार