महराजगंज जिले के फरेन्दा में भीषण सड़क हादसा, पांच की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले के फरेन्दा में भीषण सड़क हादसे की खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। पूरी खबर



फरेन्दा (महराजगंज): जिले के फरेन्दा में करहिया पुल के पास भीषण सड़क हादसे की खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक घटना रात सवा आठ बजे की है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी और चीख पुकार का आलम है।

करहिया पुल के पास ट्रक और कार में आमने- सामने से जोरदार टक्कर हुई है। गाडियों के परखच्चे उड़ गये हैं। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रवाना किया। 

मृतक अर्टिका कार में सवार थे, वे फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

एएसपी निवेश कटियार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि अर्टिका कार में सवार होकर 8 लोग एक बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर कार में मार दी। 

मृतकों के नाम: 

1:- मिथलेश कुमार भारती पुत्र प्रहलाद निवासी लेजार महदेवा टोला लीला छापर, थाना फरेंदा,जनपद महराजगंज

2:- सुग्रीव पुत्र राजकुमार चौरसिया निवासी लेजार महदेवा टोला लीला छापर, थाना फरेंदा,जनपद महराजगंज

3:- सुदेश कुमार पुत्र शिव पूजन निवासी लेजार महदेवा टोला लीला छापर, थाना फरेंदा,जनपद महराजगंज

4:- राजू पुत्र भोला निवासी हरपुर थाना फरेंदा,जनपद महराजगंज

5:- अभिषेक पुत्र मेवालाल निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज

गंभीर रुप से घायलों के नाम: 

6:- निखिल पुत्र श्रवन निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज

7:- शैलेश भारती पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज

8:- कृष्ण मुरारी गुप्ता पुत्र पुर्णवासी निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज

 










संबंधित समाचार