Bureaucracy: बिहार में 9 IAS अफसरों के तबादले, देखिये किसको कहां मिली तैनाती

डीएन ब्यूरो

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 9 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही 7 नये आईएएस अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बिहार में 9 आईएएस के तबादले
बिहार में 9 आईएएस के तबादले


पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 9 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही 7 नये आईएएस अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अफसरों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये ट्रांसफर किये गये अफसरों की सूची।

1. कुंदन कुमार को स्थानिक आयुक्त बिहार भवन, नई दिल्ली के पद पर तैनात किया गया है। 
2. पलका साहनी को बिहार भवन, नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग मिली है।
3. अनिल कुमार झा को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
4. संजीव मित्तल को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
5. संजय कुमार को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
6. रूबी को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव तैनात किया गया।
7. कृष्ण कुमार को भी वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव तैनात किया गया।
 8. संजय कुमार सिंह को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
9. अभय झा को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।  










संबंधित समाचार