उन्नाव के डीएम निलंबित.. कुशीनगर, शामली, सहारनपुर, झांसी, बांदा, प्रतापगढ़, कन्नौज के डीएम बदले गये

जय प्रकाश पाठक

राज्य सरकार ने यूपी में एक दर्जन आईएएस के तबादले किये हैं। उन्नाव के जिलाधिकारी को निलंबित किया गया है तो वहीं पर कुशीनगर, शामली, सहारनपुर, झांसी, बांदा, प्रतापगढ़, कन्नौज के डीएम बदल दिये गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ:  राज्य सरकार ने यूपी में एक दर्जन आईएएस के तबादले किये हैं। इसमें कुशीनगर, शामली, सहारनपुर, झांसी, बांदा, प्रतापगढ़, कन्नौज के डीएम प्रभावित हुए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मंडलायुक्त की जांच में दोषी पाए जाने के बाद कंपोजिट स्कूल ग्रांट घोटाले में उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

तबादला सूची:

  1. आईएएस रवींद्र कुमार- उन्नाव, जिलाधिकारी 
  2. जसजीत कौर- जिलाधिकारी, शामली 
  3. अखिलेश सिंह- सहारनपुर, जिलाधिकारी 
  4. आन्द्रा वामसी- झांसी, जिलाधिकारी 
  5. डॉ. रुपेश कुमार- जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ 
  6. भूपेंद्र एस. चौधरी-  कुशीनगर, जिलाधिकारी 
  7. अमित सिंह बंसल- बांदा, जिलाधिकारी 
  8. आलोक कुमार पांडेय-  विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग 
  9. राकेश कुमार मिश्रा- जिलाधिकारी, कन्नौज 
  10. शिव सहाय अवस्थी-  विशेष सचिव, अपर आयुक्त, चीनी एवं गन्ना विकास विभाग 
  11. मार्कंडेय शाही- विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग 
  12. अनिल कुमार सिंह- विशेष सचिव, गृह और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग 
  13. हीरालाल- अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन









संबंधित समाचार