क्राइम: ओडिशा में छह अवैध शिकारी गिरफ्तार

DN Bureau

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अवैध शिकारियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है और इस संबंध में एक महिला समेत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


भुवनेश्वर: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अवैध शिकारियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है और इस संबंध में एक महिला समेत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से जंगली सूअर का मांस बरामद किया गया है।  एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर राजनगर वन मंडल के अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय उद्यान में कार्रवाई की और अवैध शिकारियों को पकड़ लिया।
 
अधिकारी ने बताया कि अवैध शिकारियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भागने में कामयाब हो गए और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। (भाषा)









संबंधित समाचार