फिल्म स्त्री का नया गाना रिलीज, देखें.. श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी-राजकुमार का साड़ी डांस

डीएन ब्यूरो

अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्त्री' का नया गाना ‘मिलेगी-मिलेगी’ रिलीज हुआ है। इस गीत को मीका सिंह व सचिन-जिगर ने गाया है, जिसके गीतकार वायु हैं। पूरी खबर..

गाने पर डांस करते कलाकार
गाने पर डांस करते कलाकार


नई दिल्ली: अमर कौशिक के निर्देशन में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का नया गाना मिलेगी-मिलेगी’ रिलीज हो गया है, इस रिलीज किए गाने पर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहें हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी साड़ी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहें हैं।

 

 

मिलेगी-मिलेगी’ गाने को मीका सिंह व सचिन-जिगर ने गाया है, साथ ही इस गाने के गीतकार वायु हैं। इस गाने को टी- सीरीज के यू-ट्यूब पर  चैनल पर रिलीज किया गया है। अपलोड़ करने के बाद में इस वीडियों को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस गाने में पंकज त्रिपाठी को राजा के रूप में दिखाया गया है, जबकि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर  को महफिल में नाचने वाले के तौर पर दिखाया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 31 अगस्त को रिलीज का जायेगी।
 










संबंधित समाचार