Allahabad High Court: सुपीम कोर्ट ने की इलाहाबाद हाई कोर्ट में 10 न्यायाधीशों की नियुक्त की सिफारिश

डीएन ब्यूरो

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों कोइलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

इलाहाबाद उच्च न्यायालय   (फाइल फोटो)
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (फाइल फोटो)


नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों कोइलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा  न्यायमूर्ति सुभाष चंद ( स्थानांतरण पर झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत)  न्यायमूर्ति सरोज यादव न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति साधना रानी (ठाकुर), न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी न्यायमूर्ति अजय त्यागी और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव (एक) को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार