राजधानी दिल्ली में सडकों के नाम पर विवाद, हिंदू दलों ने कालिख पोत किया ये काम
दिल्ली में कुछ दलों द्वारा कुछ सड़कों के नाम बदलने की मांग को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अकबर रोड में हिंदू दलों द्वारा नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन किया है। जिसमें कई लोगों और कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दिल्ली का अकबर रोड एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोत दी।रोड के नाम पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि मुगल शाशकों के नाम पर इन सड़कों के नाम क्यों?
उन्होंने अकबर रोड के नाम को परिवर्तित कर छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग रखने को कहा।
यह भी पढ़ें |
अखिलेश यादव की दिल्ली चुनाव में एंट्री, AAP की नई योजना पर जानिये क्या बोले सपा प्रमुख
आपको बताते चलें कि कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपका कर हाल ही में रिलीज हुए फिल्म छावा का जिक्र किर लिखा कि छावा मूवी में देखा जा सकता है कि कैसे मुगलों ने पीढी दर पीढी राज किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मुगलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुगल शाशकों ने जबरदस्ती हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया,नरसंहार किया और मंदिरों को भी तोडा। हिंदुओ को इन घटनाओं को भूलना नही चाहिए।
वहीं भाजपा सांसद ने अपना नेमप्लेट बदलकर तुगलक लेन की जगह विवेकानंद मार्ग किया।
यह भी पढ़ें |
Delhi Assembly Polls: Arvind Kejriwal ने चला 'Sanjeevini' दाव, देखिये Delhi के बुजुर्गों की राय
हिंदू रक्षा दल के विजय राज ने कालिख पोतने पर कहा कि इसमें क्या दिक्कत है। अकबर का नाम हटाने में क्या समस्या है। इससे पहले भी राजधानी में नाम बदलने पर कई बार विवाद हो चुका है। यह कोई पहली घटना नही है।
अब देखना होगा कि इस मामले पर सरकार कोई सख्त कदम उठाएगी या फिर प्रदर्शन ही होते रहेंगे।