मुजफ्फरनगर: मां के सामने ही लड़की से छेड़छाड़ का प्रयास, गुस्साये लोगों ने किया थाने का घेराव

डीएन संवाददाता

रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ घास काटने गयी एक लड़की को एक मनचले युवक ने खेतों में खींचते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साये लोगों ने थाने का घेराव किया। पूरी खबर..



खतौली (मुजफ्फरनगर): रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक ने मां के सामने ही उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया और दुष्कर्म की नियत से लड़की को खेत के अंदर खींचने का प्रयास किया। इस मामले से गुस्साये लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात को थाने का घेराव किया। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में लिखित तहरीर दे दी है। 

पीड़ित लड़की

जानकारी के मुताबिक किशोरी अपनी मां के साथ बीती शाम खेतों में घास लेने गई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की और मां के सामने ही उसे खींचकर खेत में ले जाने लगा। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया। 

 

घटना से गुस्साये लड़की के परिजनों और गांव वालों ने रात करीब नौ बजे थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 
किशोरी के पिता की तहरीर पर सीओ बुढ़ाना हरिराम राम यादव थाने पहुंचे और किशोरी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति की है। 

 










संबंधित समाचार