Clash in Farmers: दिल्ली में आंदोलन के बीच मुरैना में भिड़े किसानों के दो गुट, कृषि मंडी में कई राउंड फायरिंग

डीएन ब्यूरो

कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में तल रहे किसानों के आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों में फायरिंग की बड़ी खबर है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



भोपाल: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच संघर्ष की बड़ी खबर है। यहां की कृषि उपज मंडी में किसानों के बीच सरेआम कई राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में एक किसान बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दोषियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटना का वीडियो तेजी से वायर हो रहा है।

फायरिंग के बाद घटना के वायरल वीडियो में लाल शर्ट पहने एक किसान को सरेआम बाजार में फायरिंग करते देखा जा सकता है। सरेआम हुई इस गोलीबारी की वजह से कृषि मंडी में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि कृषि मंडी में कुछ बदमाश बिना टोकन के ही बाजरा तौलने की कोशिश में लगे थे, किसानों द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने वहां फायरिंग  शुरू कर दी। इस फायरिंग में पिढ़ावली गांव का एक किसान घायल हुआ है।

फायरिंग की इस घटना से पूरी मंडी में दहशत और हड़कंप मच गया। फायरिंग का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

बताया जाता है कि मुरैना के पिढ़ावली गांव की कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था कल समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इस दौरान किसानों के बीच जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक बाहुबली ने वहां फायरिंग शुरू कर दी। 

इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरैना एएसपी हंसराज सिंह का कहना है कि किसानों के दो गुट में विवाद हो गया था। दोनों गुट ने एक-दूसरे को पीटा है और गोलियां चलाई हैं। एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।










संबंधित समाचार