VIDEO: देखिये, महिला की हैरान करने वाली गुंडई, मुंबई में सरेआम पुलिसअधिकारी को जड़े थप्पड़, फाड़ी वर्दी

डीएन संवाददाता

मुंबई में एक महिला ने सरेआम जो करतूत की, वह हर किसी को हैरान करने वाला है। महिला ने सरेआम गुंडई दिखाते हुए पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़े और कॉलर खीं उसकी वर्दी फाड़ डाली। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट



मुंबई: मायानगरी मुंबई की सड़क पर सरेआम एक महिला ने जिस तरह की गुंडई दिखायी, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला इस कदर गुस्से में आ गयी कि उसने सारी सीमाओं को लांघ दिया। इस महिला ने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हवलदार के कॉलर खींचे और उसके बाद उसकी वर्दी फाड़ डाली। महिला यहीं नहीं रुकी, उसने कई बार पुलिस वाले को सरेआम थप्पड़ भी जड़े।

पुलिस के साथ मारपीट करने का हैरान कर देने वाला यह मामला एलटी मार्ग पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां कालबादेवी ट्रैफिक डिवीजन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एकनाथ श्रीरंग पार्टे से महिला ने जमकर हाथापाई की। हालांकि वीडियो में सुनाई दे रहा है कि महिला उसके साथ किसी तरह की अभ्रदता होने और उसे आंटी कहने की शिकायत कर रही है। लेकिन महिला ने जिस तरह से पुलिस के साथ सरेआम अभ्रदता की, वह हैरान करने वाला है। 

आरोपी महिला का नाम मोहसीन निजामउददीन खान (26) है, जो भिंडी बाजार के इलाके की रहने वाली है। उसके साथ इस दौरान एक अन्य आरोपी सादविका रामाकांत तिवारी भी था, जो महिला प्रेमी बताया जा रहा है।

वीडियो में महिला एक ट्रेफिक पुलिस हवलदार को मारते हुए दिखाई दी थी। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने अश्लील शब्दों से जोड़ कर उसे बुरा भला कहा, जिसके बाद वह पूरी तरह होशो हवास खो बैठी और पुलिस वाले को मारने लगी।

वर्दी में तैनात पुलिस से मारपीट करना इस महिला को आखिरकार काफी महंगा पड़ा। बाद में मौके पर आये कई पुलिस अधिकारी महिला को थाने ले गये। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। महिला को  ज्यूडिशियल कस्टडी में भायखला महिला जेल भेजा गया। उसे नवम्बर महीने तक जेल में रहने की सजा मिली है। महिला के साथ मौके पर मौजूद उसके कथित प्रेमी को भी सजा सुनाई गयी। 
 










संबंधित समाचार