MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को ट्विटर से मिला बड़ा झटका, हटा ब्लू टिक, जानिए क्या है वजह

डीएन ब्यूरो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्विटर से बड़ा झटका मिला है। अचानक उनके ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (फाइल फोटो)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं। और, इनके लगातार चर्चा में बने रहने की वजह उनके ट्विटर अकाउंट से जुड़ी है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हट गया है। इस ब्लू टिक को हटाने के किसी कारण की खुलकर पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, माना जा रहा है कि ये कदम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनके एक्टिव नहीं रहने की वजह से उठाया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

धोनी ने आखिरी बार 8 जनवरी को ट्वीट किया था।  ट्विटर पर उनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। इस बार अगर ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने को लेकर धोनी सुर्खियों में छाए हैं।










संबंधित समाचार