Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने से खेल जगत में शोक, सचिन से लेकर विराट ने जताया दुख

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से खेल जगत भी शोक में है। सुशांत सिंह राजपूत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फिल्मी पर्दे पर किरदार निभाया था। पढ़ें पूरी खबर..

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)


मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि खेल जगत भी शोक में हैं। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग सहित खेल जगत से जुड़े कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है। सुशांत महज 34 साल के थे।

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और ओलम्पिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर शोक जताया है।

सचिन तेंदुलकर ने किया ट्विट

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। सुशांत के असमय निधन से खेल जगत भी सदमे में आ गया है। सुशांत ने विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की भूमिका निभायी थी और अपने सशक्त अभिनय से वाहवाही बटोरी थी।

विराट कोहली ने लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हूं , इसे पचा पाना मुश्किल है। RIP... भगवान उनके परिवार और दोस्तों को मजबूती दे।










संबंधित समाचार