रूस में बाढ़ से तबाही.. 18 की मौत, 200 से अधिक अस्पताल में भर्ती

डीएन ब्यूरो

रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय आपातकालीन सेवा के प्रतिनिधि ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या 221 हो गयी है जिसमें 41 बच्चे भी शामिल है। डाइनामाइट न्‍यूज पर पढ़ें पूरी खबर..

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


माॅस्को: रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण 220 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाढ़ से अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है और कम से कम आठ लोग लापता है।

क्षेत्रीय आपातकालीन सेवा के प्रतिनिधि ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या 221 हो गयी है जिसमें 41 बच्चे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में भी एक बच्चा शामिल है।

इरकुत्स्क क्षेत्र के तुलुन्स्की, चुंस्की, निझनेउडिन्स्की, तेशेत्स्की, जिमिंस्की और क्युतुंस्की जिलों में आपात स्थिति की घोषणा की गयी थी। क्षेत्रीय और संघीय अधिकारी आपदा से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। (वार्ता)










संबंधित समाचार