महराजगंज: जाति धर्म का भेद किए बिना समारोह में 11 गरीब कन्याओं का विवाह

डीएन ब्यूरो

जिले के पनियरा विकासखंड के एक गांव में 11 लड़कियों की शादी धूमधाम से करवाई गई। विवाह समारोह में लड़कियों की शादी संपन्‍न होने पर उन्‍हें आर्शीवाद देकर विदा किया गया। विवाह समारोह में 11 गरीब कन्‍याओं का भाग्‍य संवर गया इसको लेकर लोगों में खुशी है।

पनियरा विकासखंड के गांव सौरहा में आयोजित विवाह समारोह
पनियरा विकासखंड के गांव सौरहा में आयोजित विवाह समारोह


पनियरा (महराजगंज): पनियरा विकासखंड के गांव सौरहा में एक भट्ठा व्यवसायी द्वारा गरीब लड़कियों की शादी कराई जाती है। विवाह समारोह कई वर्षों द्वारा लगातार आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 11 कन्‍याओं का कन्‍यादान संपन्‍न हो गया। सभी जोड़ों को आर्शीवाद देकर विदा किया गया।

यह भी पढ़ें: देश की बेटियों के लिए बड़ी खबर.. पिता की संपत्ति के बंटवारे में उनकी रजामंदी जरूरी

महराजगंज के विकासखंड पनियरा की ग्रामसभा सौराहा निवासी मुन्‍नी लाल निषाद ईंट भठ्ठे का व्‍यवसाय करते हैं। साथ ही प्रतिवर्ष एक विवाह समारोह का आयोजन करवाते हैं। आज उन्‍होंने 11 कन्‍याओं की धूमधाम से विवाह समारोह को संपन्‍न किया। वह लड़कियों समुदाय और धर्म की नहीं देखते हैं। वह किसी भी धर्म जाति की उसकी रीति अनुसार उसकी शादी करवा दते हैं।

विवाह समारोह में शामिल लोग

लोग उनके इस काम को बहुत अधिक सराहते हैं। लोगों का कहना है कि भट्ठा मालिक के द्वारा बहुत ही पुनीत काम किया जाता है। इस विवाह समारोह में गयारह जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे क्षेत्रीय महराजगंज सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह (मण्डल अध्यक्ष ) ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव आदि लोग पहुंचे।










संबंधित समाचार