महाराष्ट्र: एक महिला ने 10-वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया, मामला दर्ज

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

एक महिला ने 10-वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया
एक महिला ने 10-वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया


ठाणे: महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने कहा कि आरोपी और कथित तौर पर यौन शोषण का शिकार लड़का पड़ोसी हैं और उल्वे में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी 15 साल का है, जबकि दूसरे की आयु 16 साल है।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों ने पांच अगस्त और दो सितंबर को उनके आवास परिसर में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया और किसी से इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि नेरुल पुलिस ने बृहस्पतिवार को 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) समेत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

 










संबंधित समाचार