महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने 15 राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जानिये ये बड़े अपडेट

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कश्मीर के श्रीनगर में 15 राज्यों के अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे


मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को कश्मीर के श्रीनगर में 15 राज्यों के अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बैठक के दौरान, उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से शिवसेना के आधार का विस्तार करने के लिए काम करने को कहा।

दोनों दलों की वर्तमान में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार है।

शिंदे के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर में हुई बैठक में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से उनकी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।










संबंधित समाचार