महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अलग-अलग अभियानों में मुंबई और नवी मुंबई से देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार  (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अलग-अलग अभियानों में मुंबई और नवी मुंबई से देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित थे।

अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सप्ताह भरी चली यह कार्रवाई वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक अभियान का हिस्सा थी।

 










संबंधित समाचार