महराजगंज की बड़ी ख़बर: शरद सिंह उर्फ़ बबलू बनाये गये कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने नये जिलाध्यक्ष को नियुक्त कर लिया है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

शरद सिंह उर्फ़ बबलू
शरद सिंह उर्फ़ बबलू


लखनऊ/महराजगंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने महराजगंज जनपद में नये जिलाध्यक्ष को नियुक्त कर लिया है।  शरद सिंह उर्फ़ बबलू को कांग्रेस पार्टी ने नये जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

कांग्रेस प्रेसीडेंट की ओर से भी शरद सिंह उर्फ़ बबलू  की नियुक्ति को मंजूरी दी जा चुकी है। महराजगंज के साथ ही सोमवार को यूपी में कांग्रेस पार्टी ने आधा दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

नये जिलाध्यक्षों की लिस्ट

पंचायत चुनाव से ठीक पहले यूपी में के अलग-अलग जनपदों और जिलों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति करना कांग्रेस का बड़ा फैसला माना जा रहा है। 










संबंधित समाचार