Maharajganj Election: महाराजगंज में सिसवा, नौतनवा और पनियरा सीट से सपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित, देखिये किसको मिला टिकट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी ने महराजगंज की तीन सीटों के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये किसको कहां से मिला टिकट

महराजगंज से सपा के तीन उम्मीदवार घोषित
महराजगंज से सपा के तीन उम्मीदवार घोषित


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी ने महराजगंज की तीन सीटों के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। महराजगंज में 317, सिसवा विधानसभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने करीबी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को टिकट दिया है। 

महराजगंज जनपद की नौतनवा विधानसभा सीट से सपा ने कुं. कौशल सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि पनियरा विधानसभा सीटे के लिये कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट दिया गया है।

इस घोषणा के बाद सपा समर्थकों में जश्न का माहौल है। चारों तरफ अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे सपा कार्यकर्ता लगा रहे हैं। 










संबंधित समाचार