महराजगंज: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे कंजरों को प्रशासन ने खदेड़ा, बनी टकराव की स्थिति

डीएन संवाददाता

आज सुबह इंदिरा नगर में खाली पड़ी जमीन पर कंजरों ने कब्जा करना चाहा। आसपास के लोगों द्वारा कंजरों का विरोध किया गया तो टकराव जैसी स्थिति पैदा हो गयी। नगर पालिका टीम और पुलिस बल ने कंजरों को खदेड़ कर इस जमीन को बड़ी मुश्किल के बाद में खाली कराया।

अवैध कब्जे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
अवैध कब्जे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस


महराजगंज: नगर पालिका के इंदिरा नगर क्षेत्र में आज सुबह से ही काफी ऊहापोह की स्थिति रही। यहां स्थित पालिका की जमीन पर कब्जे के इरादे से आज सुबह कंजरों ने धावा बोल दिया। बाद में बड़ी मश्शकत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस बल ने कंजरों को खदेड़ कर जमीन को उनके चंगुल से मुक्त कराया।  

आज सुबह इंदिरा नगर में खाली पड़ी जमीन पर कंजरों ने कब्जा करना चाहा। आसपास के लोगों द्वारा कंजरों का विरोध किया गया तो टकराव जैसी स्थिति पैदा हो गयी। लोगों ने इसकी जानकारी पालिका अध्यक्ष और पुलिस को दी।  नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस बल ने कंजरों को खदेड़ कर इस जमीन को बड़ी मुश्किल के बाद खाली कराया गया। 

जिले में भू माफिया के चंगुल से बची इस जमीन पर पहले भी कई लोगों ने कब्जा कराना चाहा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह जमीन नगर पालिका की है और इस पर सामाजिक कार्यों के लिए जल्द ही किसी भवन का निर्माण कराया जाएगा।
 










संबंधित समाचार