महराजगंज: कोल्हुई के पोखरे में मिली लापता आठ साल के बच्चे की लाश, हत्या की आशंकाओं के बीच मामले में आया ये नया मोड़

डीएन संवाददाता

साथी बच्चों के साथ नहाने गये आठ साल के बच्चे का शव कोल्हुई के पोखरे से बरामद किया गया। हत्या की आशंकाओं के बीच यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के परासखाड़ में बीते 2 अगस्त को आठ साल के मासूम बालक शिवम का शव पोखरे से बरामद किये जाने के मामले में नया मोड़ आया है।

पीड़त परिजनों ने इस मामले बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। चर्चाओं का बाजार गरमाता जा रहा है। दो दिन बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आठ साल का मासूम शिवम गांव के बच्चों के साथ नहाने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। देर शाम बच्चे की लाश पोखरे में मिली थी। गांव के लोगों के कहने पर पीड़ित परिजनों ने बच्चे को दफना दिया। 
गांव में तरह-तरह की चर्चायें होने के बाद मृतक बालक के पिता सीताराम चौरसिया ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर बच्चे शिवम की हत्या की आशंका जताई है। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की लाश पोखरे से मिलने पर उसके शरीर पर एक बूंद भी पानी नहीं था। उसका जबड़ा दबा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को मारकर फेंका गया है। तहरीर देकर परिजनों ने जांच पड़ताल करने की मांग है।
 










संबंधित समाचार