महराजगंज: भाजपा ने की 25 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा, पांच नेताओं का कटा पत्ता, देखिये पूरी सूची
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने 25 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जनपद में पांच पुराने निष्क्रिय मंडल अध्यक्षों को दर किनार कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज पर देखिये पूरी लिस्ट

महराजगंज: लोक सभा चुनाव करीब आता देख सभी पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को सहेजने की गतिविधियां तेज कर दी है।
इसी के मद्देनजर रविवार को बीजेपी ने अपने मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने फरेंदा, निचलौल, जहदा और मिठौरा समेत कुल 25 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए है।
यह भी पढ़ें |
महराजगंज: समर्थकों को रास नहीं आया सांसद पंकज चौधरी का पुतला फूंकना, पहुंचे कोतवाली
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस लिस्ट में पांच पुराने निष्क्रिय मंडल अध्यक्षों को बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने दरकिनार करते हुए दूसरे पर भरोसा जताया है।
बीजेपी की जनपदीय कमेटी के मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष रहे सानंदन पटेल को हटाते हुए इन्हें अब नगर अध्यक्ष बनाया गया हैं। बाकी सभी पुराने चेहरे हैं।
देखिये मंडल अध्यक्षों की सूची
यह भी पढ़ें |
प्रधानमंत्री के रुप में पहली बार महराजगंज में गरजेंगे नरेन्द्र मोदी