स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

डीएन ब्यूरो

वेदों के ज्ञाता और महान दार्शनिक स्‍वामी विवेकानंद की आज जयंती है। 12 जनवरी 1863 को जन्में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की देश की युवा शक्ति को भी किया नमन किया।

स्वामी विवेकानंद (फाइल फोटो)
स्वामी विवेकानंद (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: वेदों के ज्ञाता और महान दार्शनिक स्‍वामी विवेकानंद की आज जयंती है। 12 जनवरी 1863 को जन्में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की देश की युवा शक्ति को भी किया नमन किया। 

 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। साथ ही लिखा कि आज युवा दिवस के मौके पर देश के सारे युवाओं को सैल्यूट करता हूं जो हमारे नई इंडिया के भविष्य है। 

विवेकानंद के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। छोटी उम्र में ही उन्‍होंने वेद और दर्शन शास्‍त्र का ज्ञान हासिल कर लिया था। विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनका जन्म कोलकत्ता में एक कायस्थ परिवार में हुआ। विवेकानंद के पिता हाईकोर्ट में वकील थे जबकि उनकी मां भुनवेश्वरी देवी गृहणी थी। 

विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में एक बेहद चर्चित भाषण दिया था। 125 साल पहले विवेकानन्द ने अपने भाषण की शुरुआत 'मेरे अमेरिकी भाइयो और बहनों' से की थी। जिसके बाद सभागार तालियों की गरगराहट से काफी देर तक गूंजता रहा। 










संबंधित समाचार