Uttar Pradesh Foundation Day: यूपी मना रहा आज 70वां स्थापना दिवस, इस मौके पर जानिये UP से जुड़ी कुछ खास बातें

आज देश के सबसे ज्यदा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। सीएम योगी समेत कई नेताओं ने इस मौके पर राज्यवासियों को बधाई दी है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये यूपी के बारे में कुछ खास बातें

Updated : 24 January 2021, 9:39 AM IST
google-preferred

लखनऊ: आज देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले और देश की राजनीति के लिये सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। उत्तर प्रदेश आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने इस मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं है। स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: #UttarPradeshDivas: यूपी स्थापना दिवस पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, पढिये कुछ खास शुभकामना संदेश 

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये यूपी के बारे में कुछ खास बातें

24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह अपना नाम पहली बार मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इस प्रांत को यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था।

1950 में अवध और आगरा को मिलाकर एक संयुक्त प्रांत बनाया गया था और भारत के उत्तर में होने के कारण इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया गया।

1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के रूप में इसे स्थापित किया गया था।

2018 में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने पर राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला यूपी स्थापना दिवस मनाया गया। 

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत समेत पूरे भारत का एक अकेला ऐसा राज्य है, जहां 21 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य

कानून व्यस्था, प्रशासनिक और क्षेत्रफल के हिसाब से यूपी को 18 मण्डलों (मंडलों) और 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 

क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है।

9 नवंबर 2000 को यूपी से अलग होकर एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया। उत्तराखंड राज्य को हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र से बनाया गया था। 

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था सकल घरेलू उत्पाद में 15.79 लाख करोड़ और 80 57,480 प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ भारत में चौथी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है।

उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। उस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ।

राज्य की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है। प्रयागराज को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। यहां राज्य का उच्च न्यायालय है।
है। 

देश और राज्य की दो प्रमुख नदियाँ, गंगा और यमुना, प्रयागराज में मिलती हैं। बताया जाता है कि कि यहां एक अदृश्य सरस्वती नदीं भी, जिस कारण इसे त्रिवेणी भी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश उत्तर में नेपाल को छूता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

उत्तर प्रदेश प्राचीन और मध्यकालीन भारत के शक्तिशाली साम्राज्यों का घर था। राज्य में कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। 
 

Published : 
  • 24 January 2021, 9:39 AM IST

Advertisement
Advertisement