यूपी मे 6 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, पीवी रामाशास्त्री डीजी विजिलेंस नियुक्त, देखिये पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों के बाद विभाग के टॉप ऑर्डर में भी बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। आधा दर्जन आईपीएस अफसरों को बदला गया है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये पूरा विवरण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में डीएसपी रैंक के पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया था। इसके थोड़े ही समय बाद राज्य के पुलिस महकमे के टॉप ऑर्डर में भी बदलाव किया गया। राज्य में आधा दर्जन आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है।
तबादला सूची-1
यूपी में शनिवार को किये गये तबादलों में पीवी रामाशास्त्री डीजी विजिलेंस नियुक्त किये गये हैं।
तबादला सूची-2
पुलिस के टॉप ऑर्डर में बदलाव करते हुए डीजी जेल आनन्द कुमार को डीजी जेल के साथ ही डीजी नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तबादला सूची-3
सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।