Holi Special Buses for UP: होली पर यूपी-दिल्ली के बीच आवागमन आसान, चलेंगी स्पेशल बसें, जानिये रूट

डीएन संवाददाता

रंगोत्सव होली का त्योहर मनाने अपने घर-गांव जाने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये बड़ी खुशखबरी है। त्योहार के खास मौके पर आवागमन को आसान बनाने के लिये स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कई AC बसें भी होंगी शामिल
कई AC बसें भी होंगी शामिल


लखनऊ: रंगोत्सव होली के त्योहार पर घर-गांव जाने वाले यूपी के लोगों के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से बड़ी खुशखबरी है। परिवहन निगम आज गुरुवार देर रात से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और दिल्ली के बीच रोडवेज की बसें संचालित करने जा रहा है। इसके लिये रोडवेज प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली और यूपी के बीच आज रात से लगभग 200 बसों का संचालन शुरू हो जायेगी। इनमें जनरथ, शताब्दी समेत कई एसी (वातानुकूलित) बसें भी शामिल है।  

दिल्ली के आनंद विहार, एनसीआर के कौशांबी स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लगभग 10 रूटों पर इन होली स्पेशल बसों का संचालन किया जायेगा। ये बसें दिल्ली से लखनऊ, आजमगढ़, मैनपुरी, एटा, बरेली, कानपुर, हल्द्वानी, सौनौली, बदायूं, अलीगढ़ आदि रूटों पर करीब 200 बसों का संचालन आज रात से शुरू हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक इन बसों के लिये आफलाइन के अलावा ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। इन दो सौ बसों में लगभग 50 बसे वातानुकूलित बसें हैं। इनमें दो हाई-एंड-सेवाएं और 42 जनरथ एवं शताब्दी बसें हैं। जरूरत के मुताबिक बस सेवाओं को घटाया या बढाया भी जा सकेगा।  










संबंधित समाचार