यूपी निकाय चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

डीएन संवाददाता

यूपी में निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। निकाय चुनावों के लिये आप की यह दूसरी सूची है। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में भी 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। 



लखनऊ: यूपी में निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। निकाय चुनावों के लिये आप की यह दूसरी सूची है। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में भी 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। 

 

आज आम आदमी पार्टी ने सप्रू मार्ग स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर 19 पार्षद प्रत्याशियों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इस मौके पर 'आप' ने दावा किया की निकाय चुनाव में पार्टी दूसरी पार्टियों से अच्छा प्रदर्शन करेगी। साथ ही नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करेगी।

 

आम आदमी पार्टी ने अपने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए बताया की नगर निगम में भ्रष्टाचार के कारण जनता को सड़क, बिजली- पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान रहना पड़ता है। उन्होंने दावा किया की यदि आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की तो वे निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे। साथ ही जनता को एक साफ-सुथरा प्रशासन देंगे। 

 










संबंधित समाचार