Darbhanga: सीताराम साहनी हत्याकांड के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास, 25 हजार अर्थदंड

बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने चर्चित सीताराम सहनी हत्याकांड मामले में करीब दो दशक बाद चार लोगों को उम्रकैद एवं 25-25 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 February 2023, 5:46 PM IST
google-preferred

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने चर्चित सीताराम सहनी हत्याकांड मामले में करीब दो दशक बाद चार लोगों को उम्रकैद एवं 25-25 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक चमक लाल पंडित ने सोमवार को यहां बताया कि कंसी मनिहास गांव निवासी चलित्तर सहनी ने अपने छोटे भाई सीताराम सहनी की हत्या के मामले में 27 नवंबर 2002 को सिमरी थाना में 22 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 125/2002 दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में लिखा गया था कि उनका छोटा भाई सीताराम सहनी एवं अन्य कुंमरपट्टी गांव से अपने घर कनसी मनिहास लौट रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर चौक के समीप विजयकांत ठाकुर समेत 22 लोगों ने भाई को घेरकर चाकू मारकर हत्या कर दी।  (वार्ता)

Published :  13 February 2023, 5:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement